नाबालिग युवती को बहला, फुसलाकर कर भगा ले जाने के आरोपी गिरफ्तार 

नाबालिग युवती को बहला, फुसलाकर कर भगा ले जाने के आरोपी गिरफ्तार 
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो/हरेंद्र बिष्ट,
 
थराली। थाना पुलिस थराली ने थाना क्षेत्र की एक नाबालिग युवती को बहला, फुसलाकर कर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। जबकि नाबालिग को सुरक्षित पराजनों को सौंप दिया हैं।
           थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि गत 7 नवंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव के एक वादी ने थानें में एक लिखित तहरीर दी। जिसमें कहा गया हैं कि उसकी नाबालिग बेटी को 5 नवंबर को विकासखंड थराली के रतगांव निवासी दीपक कुमार पुत्र दिनेश राम  बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।  तहरीर के आधार पर थाना थराली आरोप के खिलाफ धारा 96, 137(2), 65(1) बीएनएस  तथा 3/4 पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर घटना की जानकारी पुलिस उच्चाधिकारियों को दी गई।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश नाबालिग की ढूंढ खोज एवं उसकी सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए उनके नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता और मानवीय सूचना का उपयोग करते हुए गहन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को आरोपी दीपक कुमार पुत्र दिनेश राम के  कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद, नाबालिग लड़की का बयान दर्ज कराया गया। बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार अभियु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *