कोटद्वार: दुष्कर्म व शोषण प्रकरण में आरोपी महबूब गिरफ्तार

कोटद्वार: दुष्कर्म व शोषण प्रकरण में आरोपी महबूब गिरफ्तार


कोटद्वारवर्ष 2016 से जुड़े दुष्कर्म और शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी महबूब को गिरफ्तार कर लिया है। 20 सितंबर 2025 को एक युवती ने आरोप लगाया था कि महबूब ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए और आर्थिक शोषण भी किया। बाद में पता चला कि वह किसी अन्य महिला से विवाह कर चुका है। पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी की संलिप्तता पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *