साइबर ठगी मामले में 2,500 का इनामी अभियुक्त बिहार से गिरफ्तार

पौड़ी। कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले में पौड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2,500 रुपये के इनामी अभियुक्त को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जौनपुर कोटद्वार निवासी आरती बेलवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें धमकाकर अलग-अलग माध्यमों से 6.90 लाख रुपये ठग लिए। जांच में संगठित साइबर गैंग की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने मामले में आसिफ इमाम (22) निवासी पश्चिमी चंपारण, बिहार को गिरफ्तार किया। आरोपी साइबर ठगी में कमीशन पर काम करता था।