नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों के खिलाफ चल रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोटद्वार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 26 फरवरी को एक व्यक्ति ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ शुभम ने दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर मंगलवार को आरोपी शुभम पुत्र सतीश चंद्र निवासी गिवाईस्त्रोत को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया।