दहेज हत्या मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज हत्या मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी योगेश उर्फ आशू को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई महिला सुरक्षा और दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों में सख्त रुख अपनाने के निर्देशों के क्रम में की गई।
9 अक्टूबर 2025 को वादी प्रेम सिंह ने अपनी पुत्री अंकिता की दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित होने के बाद क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी निगरानी और सतत प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश उर्फ आशू (36 वर्ष), निवासी ग्राम ल्वीठा, पट्टी तल्ला बदलपुर, लैंसडाउन के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *