महिला के साथ हिंसा व शोषण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर निवासी महिला ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि अभिषेक उनियाल निवासी देहरादून द्वारा उनके साथ गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, साथ ही बार-बार शारीरिक संबंध बनाने और उनके बच्चे के प्रति अनुचित शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। महिला थाना श्रीनगर में पंजीकृत प्रकरण की विवेचना महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी ने की। जांच में आरोपी द्वारा दीर्घकालिक मानसिक और शारीरिक शोषण करने की पुष्टि हुई। तत्परता से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अभिषेक उनियाल (25), पुत्र कौशल किशोर उनियाल, राजीव नगर, देहरादून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।