पुलिस टीम पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

पौड़ी। कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में सड़क पर उत्पात मचाने और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 21 मार्च की रात्रि गश्त के दौरान डीजे लगाकर शोर-शराबा करने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को समझाने पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए हमला कर दिया और सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके से एक आरोपी मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया गया, जबकि मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू फरार हो गया था। पुलिस ने दबिश देकर उसे भी पकड़ लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।