शिविर में लोगों के आधार कार्ड हुए अपडेट
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में धुमाकोट तहसील मुख्यालय में आधार एवं बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 12 लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए और कई नागरिकों ने आधार से संबंधित जानकारी व परामर्श प्राप्त किया। उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इसी अवसर पर तहसील दिवस भी आयोजित हुआ, जिसमें प्राप्त 43 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया।