’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के बनें सहभागी, पर्यावरण संरक्षण के लिए करें प्रकृति की सेवा: मुख्यमंत्री

पर्यावरण दिवस पर प्रदेश में जगह-जगह किया गया पौधारोपण

 


देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश में जगह-जगह पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर सीता अशोक का पौधा लगाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक  व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया।

भाजपाईयों ने किया पौधारोपण

रूड़की। भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर देवी सिंह राणा, संजय अरोड़ा, सावित्री मंगला, सतीश सैनी, पंकज नंदा, बीएल अग्रवाल, दिनेश कौशिक आदि शामिल थे।

प्लास्टिक उन्मूलन का लिया संकल्प

कोटद्वार। कोटद्वार रेंज के नगर वन क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के कुल 30 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा उसके उचित निस्तारण हेतु शपथ भी दिलायी।

मंत्री, डीएम समेत अधिकारियों ने रोपे पौधे

पौड़ी। रांसी स्टेडियम के पास कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस मौके पर डॉ. रावत ने कहा कि जीवनदायिनी सांसें और शुद्ध जल पूरी तरह से पेड़ों पर निर्भर हैं। इस मौके पर सीडीओ गिरीश गुणवंत, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट आदि उपस्थित थे।

स्वच्छता अभियान चलाकर की साफ-सफाई

श्रीनगर गढ़वाल। सिविल जज जूनियर डिवीजन, कुमारी अलका के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई कर प्लास्टिक प्रदूषण को हटाने की अपील की गई। इस दौरान संरक्षक अनूप पांथरी, अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी, सहायक अभियोजन अधिकारी अपर्णा अवस्थी, बलवीर सिंह रौतेला आदि मौजूद थे।

पौधरोपण व रैली के माध्यम से किया जागरूक

रूद्रप्रयाग। विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक आशा नौटियाल एवं उत्तराखंड वन विभाग के ब्रांड एंबेसडर जगत सिह जंगली की उपस्थिति में रुद्रप्रयाग वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण व रैली आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, वन विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने विकासखंड प्रांगण में पौधारोपण कर कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह, ओमवीर राघव, यशपाल सिंह नेगी, यशपाल कैंतुरा आदि उपस्थित रहे।

मेडिकल कालेज में किया पौधारोपण

श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों, फैकल्टी के साथ अशोक सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक प्रभारी डॉ. सतीश कुमार, डॉ. बेअंत सिंह, डॉ. दीपा हटवाल, डॉ. नियति ऐरन, डॉ. राजेन्द्र शर्मा सहित छात्र-छात्राएं एवं संकाय सदस्य मौजूद थे।

टेका-केवर्स मार्ग पर चलाया स्वच्छता अभियान

पौड़ी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यालय स्थित टेका-केवर्स मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर पालिका कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, एआरटीओ मंगल सिंह, ईओ शांति प्रसाद जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आर.एस.नेगी सहित अन्य उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण

रूद्रप्रयाग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कलेक्ट्रेट परिसर में चंपा का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दोरान मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ट विनोद कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने की ली शपथ

उत्तरकाशी। विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम सहित जनपद की समस्त नगर निकायों, ग्राम पंचायतों एवं प्रमुख स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही पर्यावरण जागरूकता रैलियां निकालकर प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ, स्वच्छ जल स्वस्थ कल का नारा दिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, रमेश चौहान, श्वेता राणा चौहान, डीपी बलूनी, एसएल सेमवाल, पीएल शाह आदि उपस्थित थे।

स्वच्छ केदार सुंदर केदार का दिया संदेश

रूद्रप्रयाग। नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा स्वच्छ केदार, सुंदर केदार संकल्प को साकार करने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही केदारनाथ मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में पर्यावरण मित्रों ने सफाई अभियान चलाया, 10 किलोग्राम कूड़ा एकत्रित किया। इस मौके परयात्रा मजिस्ट्रेट  याक्षी अरोरा, तहसीलदार विवेक राजौरी, नगर पंचायत के पर्यावरण पर्यवेक्षक हिमांशु नेगी, सफाई नायक मुकेश कुमार, रणजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

 

बच्चों ने सीखा भाषा, पर्यावरण और संस्कृति का पाठ

हरिद्वार। लक्सर ब्लॉक के अंतर्गत संकुल भिक्कमपुर जीतपुर में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप में पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने भाषा, पर्यावरण व संस्कृति का पाठ सीखा। इस मौके पर संकुल समन्वयक मनोज कुमार, कौशिक तिवाड़ी, दर्पण गोयल, गायत्री पाल, भावना भल्ला, करुणा भारती एवं विपिन आदि उपस्थित थे।

छोटो-छोटे प्रयासों से लाए जा सकते हैं बड़े बदलाव

देहरादून। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राशि वाटिका में जिलाधिकारी सविन बंसल ने नंदा-सुनंदा की लाभार्थी बालिकाओं एवं आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों तथा शिशु सदन एवं बालिका निकेतन की बालक, बालिकाओं के साथ पौधारोपण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हम अपने छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आपकी एक अच्छी आदत, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित धरती का निर्माण कर सकती है। इस अवसर पर सीडीओ अभिनव शाह, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 सी रावत आदि उपस्थित थे।
राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में राज्य के सभी पोलिंग बूथ एवं महाविद्यालयों में वृहद स्तर पर पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 16 जुलाई  तक ’’मेरा वोट-मेरी पहचान’’, ’’मेरा वृक्ष-मेरी जान’’, की थीम पर चलाया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य डा. रीता सचान, स्वीप के नोडल अधिकारी डा. अमित कुमार शर्मा, डा. अनिल कटियार, डा. अनिल कुमार, डा. कविता रानी, डा. मुकेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।
बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 1 में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधेरोपण किया गया। इस मौके पर गौरव, टीना, शिवानी, सुनील सैनी, संध्या शर्मा, उपदेश राजीव शर्मा, पुष्पा आदि उपस्थित थे।


सैनिकों के साथ किया पौधारोपण

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस पर भारतीय सेना के जवानों के साथ मिलकर हल्द्वानी आर्मी कैंट में फलदार छायादार पौधो का रोपण किया गया। इस दौरान मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, पूर्णिमा रजवार, योगिता बनोला, धर्मपाल, दीपा रावत, अंशिका साहू आदि उपस्थित थे।

पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

उत्तरकाशी। पिट्स बी एड कालेज मानपुर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गयी। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ सुरेंद्र सिंह मेहरा सहित संस्थान के छात्र-छात्राएं एवं गुरुजन व अभिभावक मौजूद थे।

पौधारोपण कर दिया मतदान का संदेश

हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी थीम पर वेयर हाउस एवं विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे एवं प्रशानिक अधिकारियों ने पौधरोपण कर मतदान का संदेश दिया। सीडीओ ने कहा कि पौधारोपण के साथ ही उनकी सुरक्षा अति आवश्यक है, अधिक से अधिक पौधे लगाते हुए उनका संरक्षण भी करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण मिल सके। इस दौरान वन रेंज अधिकारी एसएस नेगी, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, पीडी केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *