कुंभ से पहले मंत्री मदन कौशिक ने सप्तऋषि को दी बड़ी सौगात, पार्षद आकाश भाटी के प्रयास से 18 सालों के बाद बनेगी सड़क

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार का सप्त सरोवर मार्ग धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग पर वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों का आवागमन बना रहता है। मार्ग पर स्थित भारत माता मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, इण्डिया मंदिर, भूमानिकेतन मंदिर, लाल माता मंदिर एवं वैष्णो देवी मंदिर सहित अनेक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरिद्वार की आध्यात्मिक पहचान हैं।
वर्ष 2009 के बाद लगभग 18 वर्षों के लंबे अंतराल पर इस महत्वपूर्ण मार्ग का नवनिर्माण कार्य प्रारंभ होना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। लंबे समय से क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु इस मार्ग के नवनिर्माण की मांग कर रहे थे। अब यह कार्य वार्ड संख्या 01 (सप्तऋषि) के पार्षद आकाश भाटी के कार्यकाल में धरातल पर उतर रहा है।
सप्त सरोवर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार के लोकप्रिय जननेता मदन कौशिक एवं महापौर किरण जैसल द्वारा किया गया। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही सप्त सरोवर क्षेत्र के प्रमुख आश्रमों एवं मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त होगी। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी यह विकास कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


इस अवसर पर पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि सप्तऋषि क्षेत्र का समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य केवल घोषणाओं तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर दिखाई दें, इसी संकल्प के साथ निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए मंत्री मदन कौशिक जी का क्षेत्रवासियों की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद।


इस अवसर पर उपस्थित रहे —
अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, संत-महात्माओं एवं क्षेत्र के गणमान्यों में परम पूज्य महामंडलेश्वर ललितानंद महाराज, स्वामी नारेशनन्द महाराज, स्वामी शिवानंद भारती महाराज, स्वामी आशीष भारती महाराज, आचार्य प्रमोद महाराज, स्वामी दिव्यांश महाराज, भगत दुर्गा दास महाराज, महंत कृष्ण देव महाराज, पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी, मंडल अध्यक्ष शिवकुमार सैनी मंडल महामंत्री दिवेश ममगाईं, वार्ड अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन जैन, वार्ड अध्यक्ष शिखा गुप्ता, मंडल सदस्य राजेश पुरी, मुकेश पुरी, अंकुश भाटिया, अंकित चौधरी, मनोज बिष्ट, सोनू वर्मा, सुनील तिवारी, सुनील ओझा, गिरीश पांडे, अर्चित चौहान, भास्कर जायसवाल, श्याम पांडे, राकेश कुमार, कृष्णा सैनी, अमन यादव, कोरपाल, संदीप गिरी, दिनेश शर्मा, राहुल शर्मा, रोहित पांडे, मनु अग्रवाल, पारस गुप्ता, मनोज बिष्ट, खेलानंद पुजारी, नितिन शर्मा, शिवकुमार राजपूत, अजय शर्मा जी,श्री कन्हिया वाधवा जी,श्री शुभम पाल, हरि नारायण, मंजीत शर्मा, दुर्गेश यादव, बंटी जी, सुंदर शर्मा, श्रीराम सिंह, दीपक जैन, सौरभ जैन, आनंद, कृष्णा, अमर शरदानी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *