शिवालिकनगर क्षेत्र में बनेगी ग्रीन बेल्ट

पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कार्य का किया शुभारंभ
 

हरिद्वार। शिवालिकनगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अमृत महोत्सव चौक से रामधाम एंट्री तक ग्रीन बेल्ट विकसित करने के प्रथम चरण के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि ग्रीन बेल्ट केवल सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हमारा संकल्प है कि शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित एवं हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए। अमृत महोत्सव चौक से रामधाम एंट्री तक ग्रीन बेल्ट विकसित होने से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रीन बेल्ट विकसित होने से क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी और शिवालिक नगर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे।
सभासद वीरेंद्र अवस्थी, नूतन वर्मा, हरिओम चौहान, पंकज चौहान, रमेश पाठक, डॉक्टर राजकुमार यादव, पंकज चौहान व लज्जे राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अनिल राणा, हरेंद्र कुमार, अजय मलिक, रवि वर्मा, रविंद्र उनियाल, अशोक उपाध्याय, आदित्य मलिक, आकाश पाल, संदीप चौधरी हिमांशु अहलावत, अंशुल शर्मा, राजेश बालियान, श्वेता सिंह, निशा मालिक, सविता चौधरी, रविकांत गुप्ता, हरिकेश चौहान, सुरेंद्र करनावल, चतर सिंह यादव, दिनेश चौहान, सुंदरलाल सैनी, रोहित कुमार, भारत भूषण चौहान, विनीता सैनी, अनिता वर्मा, दिनेश वर्मा, मीतल, दिनेश चौहान, आनंद, आरके चौहान, शशि भूषण चौहान, बलजीत सिंह बामल, वीरेंद्र शेरावत, जेपी भारद्वाज, स्टेंडे चौधरी, आरके गिल, यादव, नूतन वर्मा, सविता चौधरी, निशा मलिक, विनीता सैनी, गुप्ता आंटी, संगीता निगम, श्विचिता भार्गव, कीर्ति सैनी, श्वेता सिंह, काकी चौहान, रजनी सिंह, विनीता तिवारी, पायल शर्मा, गीता चौहान, मेको चौहान, एचआरडीए के अधिकारी, नगर पालिका कर्मचारी ,पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *