मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए मिलकर काम करें

श्रीनगर गढ़वाल। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बुधवार को श्रीनगर बेस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों व छात्रावासों का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, आईसीयू, ओपीडी, वार्डों और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. सयाना ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को समन्वय से काम करना चाहिए। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि बेस अस्पताल के क्रिटिकल केयर ब्लॉक, मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल और एफएचटीएस स्मार्ट सेंटर का जल्द उद्घाटन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एएन पांडेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।