ईवीएम गोदाम में जांच प्रक्रिया का डीएम ने किया निरीक्षण

ईवीएम गोदाम में जांच प्रक्रिया का डीएम ने किया निरीक्षण


पौड़ी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का निरीक्षण किया। उन्होंने पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जांच के दौरान 23 से 27 अक्टूबर तक 693 बैलेट यूनिट, 807 कंट्रोल यूनिट और 737 वीवीपैट की जांच की गई। इनमें 672 बैलेट यूनिट, 262 कंट्रोल यूनिट और 695 वीवीपैट सही पाए गए। निरीक्षण में वेबकास्टिंग, सीसीटीवी और उपस्थिति पंजिका की व्यवस्था भी देखी गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसएल शाह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *