लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई, 35 चालान और तीन बसें सीज

लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई, 35 चालान और तीन बसें सीज


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग का लग्जरी और स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघन पर 35 चालान किए गए और तीन बसों को सीज किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी ने कार्रवाई की। तकनीकी निरीक्षण के लिए संभागीय निरीक्षक आनंद वर्धन भी अभियान में शामिल रहे। पड़ोसी राज्यों में हुई बस दुर्घटनाओं के मद्देनजर यात्री सुरक्षा, वाहनों की तकनीकी स्थिति, फिटनेस, परमिट और आवश्यक दस्तावेजों की जांच पर विशेष जोर दिया गया। बसों में अनधिकृत बदलाव और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने बस संचालकों और चालकों को सभी दस्तावेज अद्यतन रखने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। विभाग ने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा सर्वाेपरि है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *