वार्षिक उत्सव में बच्चों और अभिभावकों ने दिखाई प्रतिभा

श्रीनगर गढ़वाल। विद्यालय के वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल रहीं। खुले मंच की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने खेल, खाद्य सामग्री और जूस सहित विभिन्न स्टॉल भी लगाए। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने अभिभावकों, विद्यार्थियों, विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रभारी और पुलिस प्रशासन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।