पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल


टिहरी। टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अलग-अलग मामलों में दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हिंडोलाखाल पुलिस ने दिल्ली के सुल्तानपुरी से राजेंद्र कुमार (50) को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 117(3) के तहत गैर-जमानती वारंट जारी था। वहीं, थाना घनसाली पुलिस ने परक्राम्य लिखत अधिनियम से जुड़े मामले में हरीश प्रसाद भट्ट को देहरादून के अठूरवाला से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *