गंगा तट पर रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षुओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

गंगा तट पर रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षुओं ने चलाया स्वच्छता अभियान


टिहरी। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित भारतीय पर्वतारोहण संस्थान (आईआईएसएम) की ओर से टिहरी गढ़वाल में आयोजित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों ने गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। प्रशिक्षुओं ने नदी किनारे फैले प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्र कर गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संदेश दिया।
संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य प्रकृति और नदियों का संरक्षण करना है। गंगा हमारी आस्था के साथ जीवनरेखा भी है। इसे स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *