त्योहारी सीजन में 722 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी। त्योहारी सीजन में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगांव पुलिस ने 722 ग्राम अवैध चरस के साथ देहरादून निवासी 18 वर्षीय सार्थक कोठारी को गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत करीब 1.44 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में शुक्रवार शाम स्योरी बैंड के पास नौगांव-डामटा मार्ग पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ पुरोला थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 29 मामलों में 38 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। 55.14 लाख रुपये मूल्य की चरस और 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। चार तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई है।