बंद मकान से जेवर और नकदी चोरी, पुलिस ने किया निरीक्षण

लक्सर। फ्लाईओवर के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास स्थित एक बंद मकान से जेवर और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। मकान मालिक अनिल कुमार ने पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा कर सामान बरामद करने की मांग की है।
अनिल कुमार के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच कुछ लोगों को मकान से निकलते देखा गया। मौके पर पहुंचने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त और अलमारी में रखा सामान बिखरा मिला। जांच करने पर कुछ जेवर और नकदी गायब मिली। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी समीप पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपियों के संबंध में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।