गैंगस्टर एक्ट में डेढ़-डेढ़ हजार के दो ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में डेढ़-डेढ़ हजार के दो ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार


पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित दो ईनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 1,500-1,500 रुपये का ईनाम घोषित था। पुलिस ने एक आरोपी को थलीसैंण और दूसरे को अल्मोड़ा से पकड़ा।
एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 अक्टूबर को जगत सिंह निवासी थलीसैंण और रामस्वरूप नौटियाल उर्फ रब्बू निवासी सल्ट, अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। यह मामला कोतवाली लैंसडाउन में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल पंकज कुमार और संतोष कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *