कन्या पूजन के साथ हुआ नवरात्रों का समापन 

कन्या पूजन के साथ हुआ नवरात्रों का समापन 
 
          उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो/ भुवन बिष्ट 
रानीखेत। आजकल चारों ओर नवरात्रों की धूम मची हुई है। मंदिरों में शारदीय नवरात्रों का आयोजन तथा अनेक स्थानों में दुर्गा पूजा एंव रामलीला मंचन का भी आयोजन हो रहा है। नवरात्रों के अंतिम दिन में कन्या पूजन का विशेष महत्व है कन्याओं की देवी के रूप में पूजा अर्चना की जाती है उनसे आशीर्वाद लिया जाता है। महाष्टमी एंव महानवमी पर कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रों का समापन हुआ। माता के जयकारों के साथ चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना रहा। विकासखंड ताड़ीखेत के मौना गांव में भी बच्चों ने प्रातः काल से ही कन्या पूजन में भाग लिया। माता के जयकार करते हुए बच्चे काफी खुश एवं उत्साहित दिखे । नवरात्रों में माता के नौ विभिन्न रूपों में पूजा अर्चना की गई। महाष्टमी एवं महानवमी में नवरात्रों के समापन के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। माता के जयकार एवं भजन कीर्तनों से चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना रहा। महाष्टमी एवं महानवमी पर प्रातःकाल से ही बच्चों में कन्या पूजन के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। कन्या पूजन पर बच्चों के पैर धोकर टीका चंदन आरती के साथ ही उन्हें प्रसाद भोजन भी कराया गया तथा उनसे परिवार एवं समाज की खुशहाली सुख समृद्धि की कामना की गई। कन्या पूजन पर नन्ही बालिकाओं की माता के रूप में खूब आवभगत हुई। माता के जयकार करते हुए चारों ओर बच्चे खूब प्रसन्न दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *