गाजणा-कमंद से देहरादून के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग

उत्तरकाशी। गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गाजणा-कमंद से देहरादून के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा।
किशोर भट्ट ने बताया कि गाजणा क्षेत्र भौगोलिक रूप से विस्तृत होने के साथ टिहरी जनपद की सीमा से सटा है। क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को देहरादून और ऋषिकेश आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार चार से पांच घंटे का सफर तय करने में पूरा दिन निकल जाता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने उनसे सीधे बस सेवा शुरू कराने की मांग की थी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि इस समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर समाधान का प्रयास करेंगे।