डॉ. नवीन चन्द्र पन्त ने संभाला कार्यभार

हरिद्वार। उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम् के छठे उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. नवीन चन्द्र पन्त ने कार्यभार ग्रहण किया। संस्थान के सचिव प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने उनका स्वागत किया। डॉ. पन्त ने संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन और प्रदेश की द्वितीय राजभाषा के रूप में इसके विकास को प्राथमिकता बताया। उन्होंने संस्कृत विद्वानों के योगदान का उल्लेख करते हुए भाषा के विकास में जुटे लोगों के सम्मान और संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी माया देवी, शोध अधिकारी डॉ. हरीशचन्द्र गुरुरानी, प्रकाशन अधिकारी किशोरीलाल रतूड़ी, प्रशासनिक अधिकारी लीला रावत सहित संस्कृत विद्यालयों-महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक और संस्कृत प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।