निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों का विधायक आदेश चौहान ने किया स्वागत

निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों का विधायक आदेश चौहान ने किया स्वागत


हरिद्वार। जिला योजना समिति में निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों का विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विधायक ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जिला योजना समिति क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निर्वाचित सदस्यों के आपसी समन्वय से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में मदद मिलेगी। नवनिर्वाचित सदस्यों ने विधायक का आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि सुभाष जैसल, सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, समिति सदस्य अनु मेहता, निशा नोडियाल, ललित सिंह रावत, यादराम वालिया और सचिन अग्रवाल सहित पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *