तीन मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

तीन मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी का आरोपी गिरफ्तार


पौड़ी। कोटद्वार पुलिस ने घर से तीन मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी करने के आरोप में तीरथ उर्फ सूर्या को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के तीनों मोबाइल और अंगूठी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, मोहित ने 11 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 अक्टूबर की रात उसके घर से सामान चोरी हुआ है। मामले में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को बीईएल रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी तीरथ उर्फ सूर्या निवासी सिम्बलचौड़, कोटद्वार पूर्व में भी चोरी के तीन मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *