ब्रेजा कार से 10 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार

टिहरी। टिहरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्रेजा कार से छह पेटी अंग्रेजी शराब और चार पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को चमियाला पुलिस चौकी की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान कार संख्या न्ज्ञ14 ज्ञ 2233 से शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह रावत, निवासी खवाड़ा, पट्टी बासर, टिहरी के रूप में हुई है। बरामद शराब में सोलमेट ब्लू के 240 पव्वे, रॉयल स्टैग के 48 पव्वे और बीयर के 96 कैन शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।