कर्णप्रयाग में माता-पिता पर जानलेवा हमले का आरोपी बेटा गिरफ्तार

कर्णप्रयाग में माता-पिता पर जानलेवा हमले का आरोपी बेटा गिरफ्तार


चमोली। माता-पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोप में कर्णप्रयाग पुलिस ने 27 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू, ब्लेड और लकड़ी का डंडा बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, बगोली निवासी विक्रम सिंह ने 11 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई कि 10 अक्टूबर की रात उनके बेटे मनोज सिंह ने उनके और उनकी पत्नी शांति देवी के साथ मारपीट की। आरोप है कि मनोज ने ब्लेड से उनके सीने और चेहरे पर वार किए तथा गला दबाने का प्रयास किया। पत्नी और पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। शिकायतकर्ता ने बेटे पर पहले भी तीन-चार बार हमला करने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में गठित टीम ने 11 अक्टूबर को आरोपी मनोज सिंह को बगोली के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से गुलाबी रंग का चाकू, दाढ़ी बनाने वाला ब्लेड और तीन फीट 11 इंच लंबा लकड़ी का डंडा बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *