पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण में तेजी लाएं अधिकारी: डीएम

पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण में तेजी लाएं अधिकारी: डीएम


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जखोली और रुद्रप्रयाग खंडों की पूर्ण, निर्माणाधीन, प्रस्तावित और लंबित सड़कों की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फेज एक से चार तक की सभी सड़कों की अद्यतन सूची तैयार कर कार्यों की स्थिति और लंबित रहने के कारणों का स्पष्ट विवरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने वन स्वीकृति और तकनीकी बाधाओं के कारण रुके निर्माण कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के बीच हस्तांतरित सड़कों का विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित निगरानी पर जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अधिशासी अभियंता पवन कुमार और योगेश कोटियाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *