रामलीला में पुष्प वाटिका, सीता स्वयंवर और राम बारात ने मोहा मन

रामलीला में पुष्प वाटिका, सीता स्वयंवर और राम बारात ने मोहा मन


देहरादून। सरस्वती कला मंच की रामलीला में आज पुष्प वाटिका, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और भव्य राम बारात मुख्य आकर्षण रहे। मंचन में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम और लक्ष्मण पुष्प वाटिका पहुंचे, जहां श्रीराम की माता सीता से पहली भेंट का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद जनकपुर में सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। अनेक राजा शिव धनुष उठाने में असफल रहे, जिससे राजा जनक निराश हुए। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम ने शिव धनुष का भंजन किया। इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। वहीं, रसूलपुर से निकली भव्य राम बारात रामलीला ग्राउंड पहुंची। राम-लक्ष्मण की आकर्षक झांकी और बाहर से आए बालाजी बैंड की मधुर धुनों ने बारात की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में नवनीत वर्मा, विकास शर्मा, प्रदीप ठाकुर, रविंद्र सैनी, सियाराम पटेल, राकेश गुलरिया, अनिल गोयल, अभिषेक रोहिल्ला, संजय धीमान, राहुल मित्तल, आस्था गुप्ता, आंचल, चंद्रकला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *