रामलीला मंचन में गूंजे जय श्रीराम, जय जय श्रीराम के जयकारे

रामलीला मंचन में गूंजे जय श्रीराम, जय जय श्रीराम के जयकारे


उत्तरकाशी। श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में रविवार से रामलीला मैदान में भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया। एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्य, मर्यादा और आदर्शों की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रामलीला नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं जीवन मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजन समिति, कलाकारों एवं श्रद्धालुओं को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *