राज्यमंत्री सोना सजवाण ने ग्रामीणों से संवाद कर सुनीं समस्याएं

राज्यमंत्री सोना सजवाण ने ग्रामीणों से संवाद कर सुनीं समस्याएं


लंबगांव। जड़ी-बूटी सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं दायित्वधारी सोना सजवाण ने प्रतापनगर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने रौणिया, ओणालगांव, पोखरियाल गांव, जेबाला, मांजफ जखवाल और प्रतापनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर विकास कार्यों एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों की जानकारी ली। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मिशन-2027 की तैयारियों और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर चर्चा की। ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार के साथ विकास कार्यों तथा छह अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा संकल्प कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *