मॉकड्रिल कर परखी टिहरी डैम की सुरक्षा व्यवस्था

मॉकड्रिल कर परखी टिहरी डैम की सुरक्षा व्यवस्था


टिहरी। टिहरी डैम जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रतिष्ठान की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को आतंकवादी हमले की काल्पनिक स्थिति पर संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में आयोजित अभ्यास में टिहरी पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू), फायर सर्विस, मेडिकल एवं बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीमों ने प्रतिभाग किया।
अभ्यास के दौरान काल्पनिक रूप से तीन आतंकवादियों द्वारा फायरिंग एवं आईईडी विस्फोट की सूचना मिलने पर सभी एजेंसियों को तत्काल अलर्ट किया गया। घटनास्थल की घेराबंदी, तलाशी, संयुक्त कार्रवाई और संदिग्ध विस्फोटक से निपटने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। काल्पनिक स्थिति में तीनों आतंकवादियों को मार गिराने तथा घायल सीआईएसएफ जवान को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई भी की गई। मॉक ड्रिल में आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सूचना तंत्र, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन, बचाव एवं विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को परखा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आतंकवादी हमला, जवान के शहीद एवं घायल होने की स्थिति पूरी तरह काल्पनिक थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *