छात्र-छात्राओं और नागरिकों को साइबर सुरक्षा की जानकारी

पौड़ी। साइबर अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 अक्टूबर 2026 को चौकी पाबों पुलिस टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज सांकरसैण, थाना रिखणीखाल पुलिस टीम ने कस्बा सिमलसैंण तथा थाना धुमाकोट पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों के बीच साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं नए आपराधिक कानूनों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस टीमों ने साइबर ठगी के बदलते तरीकों, फर्जी कस्टमर केयर, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी निवेश, डिजिटल अरेस्ट और सरकारी अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी से बचाव की जानकारी दी। लोगों से ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।