विकासनगर में 200 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विकासनगर पुलिस ने बरोटीवाला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन किया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 11 मकान मालिकों के खिलाफ 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए कुल 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले छह व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर तीन हजार रुपये का नगद जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने बताया कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।