15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए धरातल पर उतरे डीएम

15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए धरातल पर उतरे डीएम


हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चंडी चौक, आयरिश पुल, बैरागी कैंप, दक्षद्वीप समेत अन्य क्षेत्रों में डामरीकरण और पेंचवर्क कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को 15 अक्टूबर तक जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग को लंबित कार्यों में श्रमिकों एवं संसाधनों की संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने चंडी पुल के मरम्मत कार्य और दक्षद्वीप स्थित निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान पुल की प्रगति की भी जानकारी ली। कुंभ मेला कार्यों का निरीक्षण करते हुए सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेंटिंग व वॉल पेंटिंग कराने तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने को कहा। शंकराचार्य चौक से भूपतवाला तक पेंचवर्क एवं डामरीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि बेहतर सड़क और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *