29 सितंबर को 18 केंद्रों पर होगी UTET परीक्षा

29 सितंबर को 18 केंद्रों पर होगी UTET परीक्षा


हरिद्वार। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा 29 सितंबर को जनपद में दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12ः30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 4ः30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए हरिद्वार में आठ और रुड़की में 10, कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। प्रश्नपत्रों को कोषागार एवं उपकोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा। परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रवक्ता परीक्षा को लेकर 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह ‘ग’) सेवा विषयवार लिखित परीक्षा 27 सितंबर को हरिद्वार नगर क्षेत्र में आयोजित होगी। परीक्षा दो केंद्रोंकृपरीक्षा भवन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और ज्वालापुर इंटर कॉलेजकृमें दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दूसरी दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों के 200 मीटर दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। इस दौरान पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने, धरना-प्रदर्शन, जुलूस, तेज ध्वनि, हथियार और विस्फोटक सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्र में मोबाइल फोन और पाठ्य सामग्री भी प्रतिबंधित होगी। उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *