11.29 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। पटेल नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 11.29 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3.40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से शंभू साहनी (28) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, पटेल नगर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हुआ था। वह स्थानीय नशे के आदी लोगों को स्मैक बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।