डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण

डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री एवं अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। डॉ. सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था और उन्होंने 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
गणेश गोदियाल ने कहा कि डॉ. सिंह सादगी, विद्वता और शालीन नेतृत्व के लिए याद किए जाते हैं। उन्होंने 1991 में वित्त मंत्री रहते हुए आर्थिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  उन्होंने मनरेगा, सूचना का अधिकार, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *