नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

लक्सर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में लक्सर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को नरोजपुर निवासी ने तहरीर देकर गांव के ही युवक पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता, सुरागरसी और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर 26 सितंबर को आरोपी शाहिद पुत्र सहीद निवासी नरोजपुर को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।