गड्ढा मुक्त अभियान तेज, 56.90 किमी सड़क पर पैचवर्क पूरा

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली में 15 अक्टूबर तक चल रहे गड्ढा मुक्त अभियान के तहत सड़क सुधार कार्य तेज किया गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित 176.05 किमी पैचवर्क लक्ष्य के सापेक्ष 25 सितंबर तक 56.90 किमी सड़क पर कार्य पूरा कर लिया गया है। यह लक्ष्य का 32.32 प्रतिशत है। जिले में विभिन्न सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियां भी अभियान के तहत कार्य कर रही हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।