दूसरे आरोपी लक्की की तलाश जारी, घर जाकर चलाई थी गोली

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। लिविंग रिलेशन में रह रही युवती पर गोली चलाने वाले एक आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 19 सितंबर को कार्यशाला गैराज, नगर निगम मायापुर, हरिद्वार निवासी महिला द्वारा कोतवाली नगर में तहरीर दी गई कि लक्की व उसके साथी कबीर द्वारा उनकी बहू पर फायरिंग की गई, जिससे उनकी बहू को चोटें आईं। पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित कबीर पुत्र किशोर, उम्र 22 वर्ष, निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश को टंकी नंबर-06 बस्ती जाने वाले रास्ते पर जल संस्थान की टंकी के पास स्थित पार्क की सड़क से हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP19X2941 भी बरामद की है। हिरासत में लिए गए आरोपी के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। घटना में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
नगर कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा, एसएसआई नन्दकिशोर ग्वाड़ी, एसआई ऋषिकांत पटवाल, कांस्टेबल सीपी जसवीर सिंह, सचिन पाण्डे का सहयोग रहा।