जटवाड़ा-शिवालिकनगर सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभा

जटवाड़ा-शिवालिकनगर सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ


हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ किया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 2.68 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का कायाकल्प किया जाएगा।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सड़क, विद्युत, पार्क और यातायात सहित मूलभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के नवीनीकरण से स्थानीय नागरिकों के साथ अन्य लोगों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल, मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ, पार्षद आशुतोष चक्रपाणि, योगेंद्र सैनी, अंकुर पालीवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *