आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन


हरिद्वार। विकासखंड बहादराबाद के ग्राम सलेमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र-29 में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने बच्चों के साथ सादगी और आत्मीयता से अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं और सभी को उपहार वितरित किए। बच्चों ने उत्साह के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका की सराहना की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बाल विकास विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *