सीवरेज एवं पेयजल परियोजना के कार्य शुरू करने के दिए निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जोशीमठ सीवरेज एवं पेयजल परियोजना की समीक्षा बैठक हुई। करीब 115 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत 3,858 सीवरेज और 2,701 पेयजल कनेक्शन, चार नए पेयजल टैंक, टैंकों की रेट्रोफिटिंग तथा 3 एमएलडी एसटीपी का निर्माण प्रस्तावित है। कार्य मार्च 2029 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक अनुमति एवं एनओसी एक सप्ताह में प्राप्त कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क खुदाई के साथ पाइपलाइन बिछाने और रोड रेस्टोरेशन का कार्य भी साथ कराने को कहा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।