निशुल्क चिकित्सा शिविर में हुआ बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार रोशनाबाद में भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग के नेतृत्व में रोटरी क्लब कनखल एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, ऋषिकुल परिसर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक मनोज आर्य एवं डॉ. विशाल गर्ग ने किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन शर्मा और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजली वर्मा ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंद बंदियों को निशुल्क चश्मे एवं दवाइयां वितरित की गईं। डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में रोटरी क्लब और विश्वविद्यालय की चिकित्सा टीम ने सहयोग किया।