कौशल विकास एवं रोजगारपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

रुद्रप्रयाग। जिला सभागार में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की 11वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कौशल विकास योजना-2026 सहित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बालिकाओं एवं एएनएम अभ्यर्थियों को जापान में स्वास्थ्य क्षेत्र के रोजगार अवसरों से जोड़ने तथा आवश्यक भाषा प्रशिक्षण देने को कहा। इंडिया स्किल कंपटीशन-2026 में अधिक युवाओं की भागीदारी और विद्यालयों में करियर काउंसलिंग की व्यवस्था के निर्देश भी दिए। सितंबर में प्रस्तावित रोजगार मेले को वृहद स्तर पर आयोजित करने को कहा गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।