बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री वात्सल्य, स्पॉन्सरशिप, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, संप्रेक्षण गृह तथा पॉक्सो पीड़ितों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता का लाभ सभी पात्र बच्चों तक समयबद्ध पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल श्रम हॉटस्पॉट चिन्हित कर नियमित निरीक्षण और कार्रवाई के निर्देश भी दिए। परिवीक्षा अधिकारी ज्योति पटवाल ने योजनाओं की प्रगति बताई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *