प्रशिक्षु पीसीएस दल ने डीएम से की भेंट

टिहरी।पांच सदस्यीय प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों के दल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों का परिचय प्राप्त कर प्रशिक्षण संबंधी जानकारी ली और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिकारियों को जनहित में संवेदनशीलता, निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने की सलाह दी। दल में पवन कुमार, डॉ. ज्योति बोहरा, गोविंद पांडे, सुनाक्षी रावत और नंदिनी तोमर शामिल रहे।