रानीखेत और चिलियानौला में गणपति महाराज की भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ 

रानीखेत और चिलियानौला में गणपति महाराज की भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ 
 
         उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो
 
रानीखेत। पर्यटन नगरी रानीखेत और उसके निकट चिलियानौला में गणपति महाराज की भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्री गणपति जी की भव्य शोभा यात्रा के साथ रानीखेत में गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। तपोवन बद्रीव्यू से गणपति बप्पा की शोभायात्रा ढोल नगाड़े के साथ नगर के मुख्य बाजारों से होकर‌ श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।  मंदिर परिसर स्थित पंडाल में गणपति की मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित किया गया। अपराह्न समय तपोवन बद्रीव्यू से गणपति जी की शोभायात्रा आरंभ हुई। इस‌ मौके पर गणेश मंडल के सदस्यों ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। गणपति जी की शोभायात्रा श्री पंचेश्वर महादेव मन्दिर परिसर पहुंची। जहां पूजा पंडाल में मूर्ति स्थापित की गई. गणेश महोत्सव समिति के रामचंद्र मराठा ने बताया कि सायंकालीन आरती रात्रि 7 बजे से होगी।  इस अवसर पर पूर्व विधायक करन माहरा , भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, जगदीश अग्रवाल, योगेश साह, कुलदीप कुमार, जयंत रौतेला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।                
                  चिलियानौला में भी भव्य कलश यात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर से निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने शिरकत की । आयोजन स्थल पर भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवमन्दिर स्थित भव्य पंडाल में श्री गणपति मूर्ति स्थापित की गई। स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समिति की ओर से पूर्व प्रमुख हीरा रावत द्वारा प्रायोजित 17 सितंबर को स्टार नाइट की घोषणा की गई है। महोत्सव का समापन हवन पूर्णाहुति के साथ 18 सितंबर को होगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, आयोजन समिति अध्यक्ष प्रतीक नेगी पूर्व प्रमुख हीरा रावत, सतीश नेगी, सुंदर सिंह कुवार्बी, विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *