नशे में पत्नी से मारपीट और हुड़दंग करने वाला गिरफ्तार

नशे में पत्नी से मारपीट और हुड़दंग करने वाला गिरफ्तार


देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुमननगर धर्मपुर में शराब के नशे में पत्नी से मारपीट कर हंगामा करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में घर पर हंगामा कर रहा है और पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां जितेंद्र डंगवाल (53) निवासी सुमननगर, धर्मपुर शराब के नशे में हो-हल्ला कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और उत्तेजित होकर चिल्लाने लगा। शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पर पुलिस ने उसे धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *